मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बीएमसी के 55 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस, विरोध के बाद डीन ने दिया आश्वासन

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
बीएमसी के 55 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस, विरोध के बाद डीन ने दिया आश्वासन
Sponsor Ad

सागर: बीएमसी के 55 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस, विरोध के बाद डीन ने दिया आश्वासन

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से कार्यरत 55 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए, जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया। शुक्रवार को सभी कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर डीन कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध दर्ज कराया।

डीन ऑफिस के बाहर नारेबाजी के बीच डीन डॉ. पीएस ठाकुर स्वयं बाहर आए और कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की। इस दौरान उनकी और संघ पदाधिकारियों के बीच हल्की बहस भी हुई। बाद में डीन ने सभी की बात सुनी और आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन के बाद कर्मचारी शांत हुए और विरोध खत्म कर दिया गया। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें यह नोटिस हाईट्स और एजाइल कंपनी की ओर से दिया गया। जब उन्होंने कंपनी के प्रबंधक से इसका कारण पूछा तो बताया गया कि यह डीन के निर्देश पर किया गया है।

इस बीच डीन डॉ. ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार की जा रही है और सभी कर्मचारियों को अनस्किल्ड पदों पर समायोजित कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनियों से बातचीत हो चुकी है और किसी को बेरोजगार नहीं किया जाएगा।

बीएमसी में उत्पन्न हुए इस विवाद पर अब कर्मचारियों को राहत मिली है, लेकिन मामला पूरी तरह शांत होने तक सभी की नजरें प्रबंधन के आगामी कदमों पर टिकी रहेंगी।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।