मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात की

By: Arjun Sagar•
सागर में किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात की
Sponsor Ad

सागर में किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात की

सागर। बीना के देवल गांव के दर्जनों किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसान बीना नदी परियोजना में गांव का नाम जुड़वाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है।

ग्रामीणों ने लगाए ‘नहर नहीं, तो वोट नहीं’ के नारे

जानकारी के अनुसार सोमवार को देवल गांव के लोग बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर बीना के तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने नहर नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। ग्रामीणों ने सागर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण नंदलाल कुशवाहा, लोकपाल सिंह, जगदीश सिंह ने बताया कि हमारे देवल गांव में ना तो बोर सफल है और ना ही कुंआ।

हमारे गांव में जो बीना नदी परियोजना का पानी आ रहा था, वह हमारे गांव से एक किलोमीटर दूर आमखेड़ा से और डेढ़ किलोमीटर दूर पंधव से और ढाई किलोमीटर दूर चमारी गांव से हमारा गांव छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोग भी चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी अच्छे स्कूल में पढ़े और उन्हें भी अच्छी शिक्षा मिले। लेकिन यह सब पानी से ही सफल होगा। पानी नहीं होगा तो कुछ भी नहीं होगा। पानी से ही फसल अच्छी होंगी तभी किसानों का कुछ होगा। इसलिए हमारे गांव को भी नहर में जोड़ा जाए, अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव का हम लोग बहिष्कार करेंगे।

देवल गांव को नहर में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।