मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहना होगा, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहना होगा, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Sponsor Ad

बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहना होगा, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही निवास करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यालय पर निवास नहीं करने की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण कंपनी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकता के समय मुख्यालय पर उपलब्धता जरूरी है।

प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय पर निवास नहीं कर रहे हैं। इसके कारण आवश्यकता पड़ने पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती और उपभोक्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में कठिनाई आती है।

जारी निर्देशों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही निवास करने तथा आवश्यकता के समय कार्यालयीन एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया है। कंपनी प्रबंधन ने विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।