मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

घेराबंदी कर जिला बदर के आरोपी को किया गिरफ्तार 

By: Arjun Sagar•
घेराबंदी कर जिला बदर के आरोपी को किया गिरफ्तार
Sponsor Ad

घेराबंदी कर जिला बदर के आरोपी को किया गिरफ्तार 

सागर। मकरोनिया थाना पुलिस ने जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर रजाखेड़ी क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में घूम रहा था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिलाबदर अपराधी नरेन्द्र उर्फ नर्रा पिता रामसेवक अहिरवार उम्र 28 साल निवासी शंकरगढ रजाखेडी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने रजाखेड़ी में आरोपी की तलाश की तो वह सब्जी मंडी में घूमता हुआ दिखा। पुलिस देख आरोपी भागने लगा। जवानों ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जिला दंडाधिकारी ने आरोपी नरेंद्र उर्फ नर्रा को छह माह के लिए जिलाबदर किया था। 9 नवंबर 2023 को आरोपी नरेंद्र को जिला सागर की राजस्व सीमा के साथ ही पास के जिले दमोह, छतरपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, विदिशा, अशोकनगर और टीकमगढ की राजस्व सीमा से छह माह की अवधि के लिए निष्कासित किया था। आदेश जारी होने के बाद आदेश के पालन में आरोपी नरेंद्र उर्फ नर्रा अहिरवार पर 11 नवंबर 2023 को नोटिस तामील किया गया। उक्त आरोपी को जिला भोपाल की सीमा में छोडा गया था। लेकिन बगैर अनुमति और जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर आरोपी सागर के रजाखेड़ी में घूमता हुआ पाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।