मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रत्याशियों का एकमंचीय कार्यक्रम 18 अगस्त को

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रत्याशियों का एकमंचीय कार्यक्रम 18 अगस्त को
Sponsor Ad

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी केपी द्विवेदी ने निर्वाचन टीम के साथ पुस्तकालय भवन में बैठक की। बैठक में सभी पदों के प्रत्याशी उपस्थित रहे। इस दौरान मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए तथा प्रत्याशियों से सुझाव भी लिए गए।

बैठक में प्रत्याशियों द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने पर सहमति बनी। उप निर्वाचन अधिकारी एवं प्रवक्ता महेश नेमा ने बताया कि 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे जिला अधिवक्ता संघ का एकमंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सभी प्रत्याशी अपना परिचय देने के साथ अधिवक्ता संघ के विकास और अधिवक्ताओं के हित में किए जाने वाले कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रत्याशियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों अथवा किसी प्रत्याशी के खिलाफ किसी प्रकार का आरोप या टिप्पणी नहीं करेंगे।

कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी केपी द्विवेदी की उपस्थिति में आयोजित होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन टीम ने सभी प्रत्याशियों से सहयोग की अपील की है।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।