मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ट्रैक्टर ट्राली पर तेज आवाज में डेक बजाने की बात पर हुआ विवाद,चली गोलियां ,एक की मौत 

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
ट्रैक्टर ट्राली पर तेज आवाज में डेक बजाने की बात पर हुआ विवाद,चली गोलियां ,एक की मौत
Sponsor Ad

ट्रैक्टर ट्राली पर तेज आवाज में डेक बजाने की बात पर हुआ विवाद,चली गोलियां ,एक की मौत 

मुरैना। ट्रैक्टर ट्राली पर तेज आवाज में डेक बजाने की बात पर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात यह घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घटी है। समाचार लिखे जाने तक पूरे गांव में तनाव है। मिली जानकारी के अनुसार रथौल का पुरा गांव निवासी ऐदल सिंह गुर्जर और कचनोधा गांव के पूर्व सरपंच श्यामू सिंह तोमर अवैध रेत का कारोबार करते हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात 9 के करीब ऐदल सिंह गुर्जर ट्रैक्टर ट्राली पर तेज आवाज में डेक बजाते हुए कचनोधा गांव से निकला, इस बात पर श्यामू सिंह तोमर का ऐदल गुर्जर से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में 33 साल के ऐदल सिंह पुत्र आसाराम गुर्जर के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। एसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर ने बताया कि आरोपित श्यामू तोमर की तलाश की जा रही है।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।