मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दिग्विजय सिंह ने भगवान परशुराम भवन के लिए दी 10 लाख की सांसद निधि, सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
दिग्विजय सिंह ने भगवान परशुराम भवन के लिए दी 10 लाख की सांसद निधि, सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
Sponsor Ad

दिग्विजय सिंह ने भगवान परशुराम भवन के लिए दी 10 लाख की सांसद निधि, सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

सागर। भगवान श्री परशुराम भवन के निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए की राशि प्रदान करने पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह को शॉल, सम्मान पत्र एवं भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर के अध्यक्ष पं. रामावतार पांडे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष पं. संतोष कुमार पाण्डेय, पुजारी संघ अध्यक्ष पं. राजेंद्र पाण्डेय गुरुबाबा, पं. अजय दुबे, पं. प्रेमेन्द्र रिछारिया (गोलू), पं. अनिल तिवारी (एस.वी.एन.), पं. अमित दुबे (रामजी), पं. मुकुल पुरोहित, पं. रामकुमार पचौरी, पं. कपिल पचौरी (गोलू), पं. मरवेंद्र मिश्रा, पं. निशात दुबे (बट्टू), पं. सुरेंद्र तिवारी, पं. चैतन्य कृष्ण पाण्डेय, पं. आशीष गोस्वामी, पं. बसंत तिवारी, पं. ललित बाजपेयी, पं. मृदय पंड्या, पं. अतुल जी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भवन के लिए मिली यह राशि समाज के लिए महत्वपूर्ण सहयोग है। इसके लिए सर्व ब्राह्मण समाज ने दिग्विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।