मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

यूपीएससी में चयनित पुलिस कर्मियों की पुत्रियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

By: Arjun Sagar
यूपीएससी में चयनित पुलिस कर्मियों की पुत्रियों को डीजीपी ने किया सम्मानित
Sponsor Ad

यूपीएससी में चयनित पुलिस कर्मियों की पुत्रियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

सागर। सिविल सर्विसेस 2023 (यूपीएससी) के हाल ही में घोषित परिणाम में सतना जिले में पदस्थ एसआई  विजय सिंह की पुत्री काजल सिंह और रायसेन (सांची) में एएसआई के पद पर पदस्थ  राजू यादव की पुत्री दिव्या यादव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को डीजीपी  सुधीर सक्सेना ने दोनों को सम्मानित किया। इस मौके पर काजल सिंह के पिता एसआई  विजय सिंह व माता  मीरा सिंह और दिव्या यादव के पिता एएसआई  राजू यादव व माता श्रीमती कल्याणी यादव उपस्थित थीं। उनकी रैंक के अनुसार दिव्या यादव को आईएएस तथा काजल सिंह को आईपीएस मिलने की संभावना है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।