मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

देवरी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

By: गजेंद्र ठाकुर•
देवरी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल के योगदान को किया याद
Sponsor Ad

देवरी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, एनसीसी कैडेट्स, युवाओं और नागरिकों ने लिया भाग

देवरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरी थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवरी थाना पुलिस की इस पहल के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

थाना परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन और गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी छात्र, नगर के युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। देवरी थाना प्रभारी कपिल लक्षकार सहित थाना पुलिस का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

देवरी थाना पुलिस की इस पहल को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।