मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्कूल खुलने के समय डीईओ, डीपीसी करें नियमित निरीक्षण – कलेक्टर

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
स्कूल खुलने के समय डीईओ, डीपीसी करें नियमित निरीक्षण – कलेक्टर
विज्ञापन (Advertisement)

स्कूल खुलने के समय डीईओ, डीपीसी करें नियमित निरीक्षण – कलेक्टर

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से स्कूल खोलने के समय आकस्मिक रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों में शिक्षक समय पर उपस्थित हों तथा शैक्षणिक कार्य में पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं, इसे सुनिश्चित करने के लिए डीईओ डीपीसी, बीईओ एवं बीआरसी नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा समय पर विद्यालय में उपस्थित न होने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख़्ती से आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन तय समय अनुसार हो रहा है तथा मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण एवं समय अनुसार दिया जा रहा है।

नकली, मिलावटी मिठाई बनाने और बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं की संपूर्ण जिले में जहां भी नकली, मिलावटी मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं और बेचे जा रहे हैं ऐसे सभी व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की संभावना और बढ़ गई है अतः सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ विशेष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।