मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में पशुपालक संघ अध्यक्ष की 12 भैंसों को निगम टीम ने जप्त किया

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर में पशुपालक संघ अध्यक्ष की 12 भैंसों को निगम टीम ने जप्त किया
Sponsor Ad

पशुपालक संघ अध्यक्ष की डेयरी के 12 पशुओं को जप्त कर निगम टीम ने शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई

सागर। सागर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है जिसके तहत सोमवार को परकोटा वार्ड स्थित पशुपालक संघ अध्यक्ष देवकीनंदन यादव की डेयरी के 12 पशुओं को पकड़कर नगर निगम के वाहन द्वारा दुरकाछी रहली  शिफ्ट किया ।
नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने डेयरी विस्थापन दल को निर्देश दिये है कि शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा रूप से घूम रहे पशुओं को पकड़़कर गौशाला में बंद कराने की कार्रवाई करें तथा नगर निगम क्षेत्र की डेयरी विस्थापित होने के बाद पुनः डेयरी संचालित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल पशुओं को जप्त करने की कार्रवाई करें । कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी।
कार्रवाई के दौरान शिवनारायण रैकवार ,राजू रैकवार सहित डेयरी विस्थापन दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।