मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुरानी रंजिश में हुआ विवाद : गोली लगने से घायल हुआ युवक 

By: Arjun Sagar
पुरानी रंजिश में हुआ विवाद : गोली लगने से घायल हुआ युवक
Sponsor Ad

पुरानी रंजिश में हुआ विवाद : गोली लगने से घायल हुआ युवक 

सागर। बांदरी थाना थाना अंतर्गत सौरभ ढाबे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। घायल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ढाबा संचालक सौरभ के भाई दीपक का जन्मदिन था। जिसकी रात के समय ढाबे पर पार्टी चल रही थी। रात करीब 12.30 बजे प्रदीप यादव, अनुराग सेन, धरमराज और दीपेश ढाबे पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विवाद होते देख आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद आरोपी गालीगलौज कर मौके से चले गए। लेकिन कुछ ‘देर बाद आरोपी दोबारा लौटकर आए और उन्होंने ढाबे पर हवाई फायर करना शुरू कर दिया। गोलियां चलते देख ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने करीब पांच राउंड फायर किए। घटना में ढाबे पर मौजूद बीना निवासी संतोष पुत्र लखन विश्वकर्मा उम्र 25 साल के पैर में गोली लगी। जिससे संतोष घायल हुआ। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। शराब पकड़वाने के संदेह में हुआ विवाद बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में घटनास्थल के पास ही फोरलेन पर ढाबा था जो कुछ समय पहले बंद हो गया। आरोपी शराब बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी। मामले में आरोपियों को संदेह था कि सौरभ ढाबा वालों ने ही उनकी शराब पकड़वाई है। इसी के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुराग सेन, धरमराज और दीपेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रदीप यादव फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।