मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव बने

By: Arjun Sagar
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव बने
Sponsor Ad

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव बने

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है ।177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पूर्व सीएम के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल है। 17 उपाध्यक्षों में दो महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी शामिल है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सागर जिले से इन्हें मिली जगह

सागर जिले बनाए गए पदाधिकारियों में महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, रेखा चौधरी, हर्ष यादव, प्रभु सिंह ठाकुर , स्थाई आमंत्रित भूपेंद्र गुप्ता, विशेष आमंत्रित जीवन पटेल प्रकाश जैन, सुनील जैन है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।