मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कांग्रेस विधायक बरैया ने किया अपना मुंह काला, दिग्विजय बोले वचन के पक्के हैं

By: गजेंद्र ठाकुर•
कांग्रेस विधायक बरैया ने किया अपना मुंह काला, दिग्विजय बोले वचन के पक्के हैं
Sponsor Ad

MP:  विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने कहा था, अगर प्रदेश में बीजेपी को 50 सीटें मिल गईं तो वो अपना मुंह काला कर लेंगे।

तय तारीख पर भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते फूलसिंह बरैया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन के बाहर पहुंचे. यहां दिग्विजय सिंह ने विधायक के चेहरे पर काला टीका लगाया. इस दौरान विधायक ने उनसे और काला टीका लगाने के लिए कहा. मगर, दिग्विजय सिंह ने ऐसा करने से इनकार किया. इस दौरान दोनों नेताओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी मुस्कुराते हुए नजर आए।  फूलसिंह बरैया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कालिख पोती है। जो वादा किया था उसे पूरा किया है. दिग्विजय सिंह जी ने मना किया था लेकिन मुझे अपना वादा पूरा करना था. लोकतंत्र के लिए मेरी और कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।

पहले ग्वालियर में बरैया के समर्थन में किसान कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने चेहेर पर कालिख पोती थी. इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे नेता फूलसिंह बरैया को मुंह काला करने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलितों का मुंह काला करना चाहती है. बीजेपी ने 15 लाख रुपये हर व्यक्ति को देने का वादा किया था। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था. बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए, इसलिए बरैया को भी मुंह काला करने की जरूरत नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं फूलसिंह बरैया जी को बधाई देता हूं कि वो अपने वचन के पक्के रहे. मैंने उनको रोक दिया क्योंकि उनका वचन तो सही निकला. पोस्टल बैलेट में उन्हें (बीजेपी) तो 50 से कम सीटें मिलीं, जिनपर लीड थी. इसलिए उनको कोई मुंह काला करने की जरुरत नहीं है. मुंह तो बीजेपी को काला करना चाहिए, जिस प्रकार से उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है, ये काला टीका इसलिए लगा रहा हूं ताकि बरैया को किसी की नजर न लगे. हम वचन के पक्के हैं इसलिए उन्हें तिलक लगाकर सम्मान कर रहे हैं. असली मुंह तो ईवीएम का काला किया जाएगा, क्योंकि बैलेट पेपर में कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि ईवीएम में हार।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।