मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 जैसीनगर के वंदना भवन के पास बस और डंपर में भिड़ंत

By: Arjun Sagar
सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 जैसीनगर के वंदना भवन के पास बस और डंपर में भिड़ंत
Sponsor Ad

सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 जैसीनगर के वंदना भवन के पास बस और डंपर में भिड़ंत

महिलाओं सहित दर्जन से अधिक घायल, चार गंभीर घायल

 सागर– सिलवानी स्टेट हाईवे -15 एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है जानकारी के अनुसार सोमवार शाम सागर की ओर से एक यात्री बस जैसीनगर आ रही थी तो वहीं जैसीनगर की ओर से एक रेत से भरा डंपर जा रहा था वही जैसीनगर के बंदना भवन के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई जिससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा था कि बस में 30 से 35 सवारियां थी। जिसमें महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ ही। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल है जिसमें महिलाएं अधिक है वही बस ड्राइवर सहित लगभग चार लोग गंभीर घायल हैं सभी का प्राथमिक उपचार कर सागर रेफर किया जा रहा है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।