मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में दो आदतन अपराधियों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 4 और 6 महीने के लिए जिला बदर

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में दो आदतन अपराधियों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 4 और 6 महीने के लिए जिला बदर
Sponsor Ad

सागर में दो आदतन अपराधियों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 4 और 6 महीने के लिए जिला बदर

सागर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए दो आदतन अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त अंकित उर्फ अरुण पिता संतोष रजक उम्र 27 साल निवासी साहू चौक पठा मस्जिद के पास चन्द्रशेखर वार्ड मोतीनगर को 4 माह एवं मुलायम पिता मर्दन यादव उम्र 47 साल निवासी दतया थाना बरायठा को 6 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परन्तु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।