मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में कलेक्टर ने लगातार दूसरे दिन भी एक पटवारी को किया निलंबित, एसडीएम को नोटिस थमाया

By: Arjun Sagar•
सागर में कलेक्टर ने लगातार दूसरे दिन भी एक पटवारी को किया निलंबित, एसडीएम को नोटिस थमाया
Sponsor Ad
कलेक्टर ने की समीक्षा एक और पटवारी को किया निलंबित,एक और एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी
 
 प्रगति न लाने पर होगी और सख्त कार्रवाई- कलेक्टर संदीप जी. आर.
सागर।  राजस्व महाअभियान की कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की प्रगति न लाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार आज उन्होंने समीक्षा करते हुए एक और पटवारी को निलंबित करने के आदेश दिए जबकि एक और एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी किए ।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने राजस्व महाअभियान भाग 2 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की
सभी एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन पटवारियों की बैठक लेकर उनसे प्रगति की जानकारी प्राप्त करें और जो प्रगति न लाएं उनको तत्काल निलंबन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने आज एक और पटवारी जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई उनको तत्काल प्रभाव से निलंबन करने की निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने कहा कि इसी प्रकार एक और एसडीएम के द्वारा राजस्व महा अभियान के अंतर्गत संतुष्टजनक प्रगति न लाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किए जाएं।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने ई केवाईसी की प्रगति संतोषजनक न आने पर एक दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण ना होने पर आप्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा की इन सभी राजस्व अधिकारियों की सूची प्रस्तुत करें , जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
 कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने बताया कि एक और एसडीएम को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं उनमें सागर शामिल हैं। किसी प्रकार जिस एक पटवारी को निलंबित किया गया है उनमें श्री निरंजन कुर्मी शामिल है।
गौरतलब हैं कि बीते दिन भी कलेक्टर ने 4 पटवारियों पर निलंबन की कार्यवाई की और 2 एसडीएम को कारण बताओ नोटिस थमाया था।
Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।