मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
कलेक्टर ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
Sponsor Ad

कलेक्टर ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा में जांच के प्रकरणों, उनकी प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर पाल ने मौके पर लंबित प्रकरणों को स्वयं देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच प्रकरणों की पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दायरा पंजी का अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज आवेदनों को निकलवाकर उनकी स्थिति एवं कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य शाखा द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत दर्ज एफआईआर प्रकरणों का भी अवलोकन किया और संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।