मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सीएम मोहन यादव ने घोषणा कर बदला ‘नायब तहसीलदार’ का नाम,जाने क्या होगा नया नाम 

By: Arjun Sagar•
सीएम मोहन यादव ने घोषणा कर बदला ‘नायब तहसीलदार’ का नाम,जाने क्या होगा नया नाम
Sponsor Ad

सीएम मोहन यादव ने घोषणा कर बदला ‘नायब तहसीलदार’ का नाम,जाने क्या होगा नया नाम 

मध्य प्रदेश में अब ‘नायब तहसीलदार’ का नाम बदल गया है. इसकी घोषणा सीएम मोहन यादव ने की है. जिसके बाद अब तहसीलदार के नाम में नया शब्द जुड़ जाएगा. दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राजस्व विभाग के कार्यक्रम में सरकारी नौकरी में पदस्थ होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। नायब तहसीलदार अब कहलाएंगे ‘नायाब तहसीलदार’

सीएम ने नायब तहसीलदार का नाम बदलकर उसमें नया नाम जोड़ दिया. जिसके बाद नायब तहसीलदार अब ‘नायाब तहसीलदार’ कहलाएंगे, सीएम मोहन यादव ने कहा कि अधिकारी का मतलब होता है अधिक काम करने वाला. इसलिए अधिकारी को काम सेवा भाव और जनता के हित में करना चाहिए.

‘नायब नहीं नायाब होंगे- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन ने कहा कि अब से आप सब ‘नायब नहीं नायाब होंगे. आपको बहुत-बहुत बधाई, क्योंकि नायब तहसीलदार केवल नायब नहीं, बल्कि नायाब बनें.आप लोग प्रदेश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते रहे और जनता के विश्वास को भी बनाए रखे. इसलिए आज जिन लोगों को नियुक्ति मिल रही है वह अपने काम से नई इबारत लिखेंगे.’

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।