मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मकरोनिया में स्वच्छ बाजार अभियान चला, जागरूकता के साथ लगाए गए लिटरबिन

By: गजेंद्र ठाकुर•
मकरोनिया में स्वच्छ बाजार अभियान चला, जागरूकता के साथ लगाए गए लिटरबिन
Sponsor Ad

सागर। शहर के उपनगर मकरोनिया में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मकरोनिया के द्वारा आज स्वच्छ बाजार अभियान चलाया गया जिसमें निकाय के बाजार क्षेत्र में प्रति 50 से 100 मीटर की दूरी पर लिटरबिन ( दो डस्टबिन- एक मे गीला कचरा दूसरे में सूखा कचरा डाला जाएगा) स्थापित किए गए एवं लिटरबिन के आसपास साफ सफाई की गई और बाजार क्षेत्र के व्यापारियों को दुकान के बाहर डस्टबिन रखने का बोला गया और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए सफाई व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गया और मकरोनिया नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे यह अनुरोध किया गया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,स्वच्छता चैंपियन और नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहे।

 

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।