CJP ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अभिजीत डिपके बने राष्ट्रीय संयोजक
छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार को Cockroach Janta Party (CJP) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों और जोनल नेतृत्व की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार, अभिजीत डिपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं आशुतोष रांका और सौरव दास को सह-राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजींक्य शिंदे, राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज़, मीडिया प्रमुख विजय रेड्डी मल्लांगी, विधिक मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह, रिसर्च एवं पॉलिसी प्रमुख वैष्णवी गौर, टेक्नोलॉजी प्रमुख रोहन देशपांडे तथा वित्त प्रमुख योगेश इंगाले बनाए गए हैं।
पार्टी ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व-पूर्वोत्तर और पश्चिम जोन के लिए भी अलग-अलग जोनल नेतृत्व की घोषणा की है। साथ ही बताया गया कि अगले छह महीनों में विभिन्न राज्यों और लोकसभा स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया जाएगा।

