मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ और आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण

By: Arjun Sagar•
मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ और आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण
Sponsor Ad

मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ और आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में देखा- सुना गया

सागर।  जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति पटटे से वंचित नहीं रहेगा। उक्त विचार विधायक  शैलेंद्र जैन व्यक्त किये। इस अवसर पर महापौर  संगीता तिवारी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, अपर कलेक्टर  सपना त्रिपाठी, एसडीएम विजय डहेरिया, सचिन मसीह सहित पार्षद एवं हितग्राही मौजूद थे।
विधायक शैलेंद्र ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है और जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति पटटे से वंचित नहीं रहेगा। सभी को परीक्षण के उपरांत पटटे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य कर उनको योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रहे हैं। इस अवसर पर मेयर संगीता तिवारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पटटे से वंचित नहीं रहेगा। जो व्यक्ति पात्र है और उसका नाम छूट गया है। उसका नाम फिर से जोड़ा जाएगा। उनको पट्टे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा नगरीय निकाय के सभी पात्र व्यक्तियों को पट्टे देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 5 रू. में भरपेट भोजन की व्यवस्था का भी आज से शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें 5 रू. में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के माध्यम से भोजन दिया जा रहा है मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ और नगरीय क्षेत्र के आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट कक्ष में विधायक  शैलेंद्र जैन, महापौर  संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, निगम पार्षद और पट्टाधारकों की उपस्थिति में देखा हुआ सुना गया। इस मौके पर नगरीय क्षेत्र के 97 लोगों को सांकेतिक रूप से भूमि के पट्टों का वितरण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के पूर्व इस मौके पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नगर का कोई भी गरीब व्यक्ति आवासहीन न रहे, उसका स्वयं का घर हो जिसके लिए मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई है। उसके बाद मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनको राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा शहर में रहने वाले गरीब व्यक्तियों को जो आर्थिक अभाव के कारण मकान नहीं बना पाते थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आवास योजना के तहत राशि आवंटित की जा रही है। साथ ही साथ पक्के मकान का भी वितरण किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति बिना छत के न रहे। उन्होंने कहा कि शहर के गरीब जिन्हें दो वक्त का खाना मिलने में मुश्किल होती थी। उन्हें दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत अब ₹5 में भरपेट खाना मिलेगा। जिससे काम की तलाश में शहर आने वाले गरीब नागरिकों को भूखा नहीं रहना पड़ेगा।
महापौर प्रतिनिधि  सुशील तिवारी ने पट्टा वितरण योजना और दीनदयाल रसोई योजना का तीसरा चरण प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सरकार की अन्तोदय सोच का परिणाम है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना है। उनका भी स्वयं का घर हो इसके लिए भूमिहीन व्यक्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार पट्टों के वितरण की शुरुआत की जा रही है साथ ही साथ जो व्यक्ति काम की तलाश में शहर आते थे लेकिन भोजन की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता था, अब वे भी मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई दीनदयाल रसोई योजना से 5 रुपए में भरपेट भोजन कर सकेंगे।
निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भूमिहीनों का सर्वे करने के दौरान इस प्रक्रिया में पार्षदों को भी शामिल करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि पात्र परिवार को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिले।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।