मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

केंद्रीय जेल दिग्विजय सिंह, सुरखी के राजकुमार धनौरा से मिले, मंत्री भार्गव को घेरा

By: Arjun Sagar
केंद्रीय जेल दिग्विजय सिंह, सुरखी के राजकुमार धनौरा से मिले, मंत्री भार्गव को घेरा
Sponsor Ad

केंद्रीय जेल दिग्विजय सिंह, सुरखी के राजकुमार धनौरा से मिले, मंत्री भार्गव को घेरा

सागर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सोमवार को केंद्रीय जेल सागर पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस नेता राजकुमार धनौरा से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से चर्चा में पूर्व सीएम सिंह ने राज्य सरकार के निवर्तमान केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजकुमार धनौरा के साथ गोविंद सिंह राजपूत ने अन्याय किया है। वह निर्दोष व्यक्ति है। हमारी पूरी सहानुभूति राजकुमार व उनके परिवार के साथ है।

सुरखी के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया अपडेट

गोविंद सिंह को लेकर दिग्विजयसिंह यहीं नहीं रुके। मीडिया से चर्चा के बाद जेल परिक्षेत्र में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान कांग्रेसियों ने रैपुरा निवासी दशरथ को दिग्विजय सिंह से मिलवाया। उसने कहा कि राजा साब… आपके आने के बाद मकान बन गया था। बता दें कि वन एवं राजस्व अमले ने कुछ माह पहले रैपुरा में अतिक्रमण के नाम पर मकान गिरा दिए थे। इससे पहले उन्होंने रहली में हुए विवाद को लेकर कहा कि, गोपाल भार्गव “महाबली” हैं। वैसे ही चुनाव जीत सकते थे। उन्हें यह सब करने की आवश्यकता नहीं थी।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।