मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सीबीआई ने की कार्रवाई,NCL का अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By: Arjun Sagar•
सीबीआई ने की कार्रवाई,NCL का अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Sponsor Ad

सीबीआई ने की कार्रवाई,NCL का अधिकारी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर। सीबीआई जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को सिंगरौली में कार्रवाई कर एनसीएल के जनशक्ति और भर्ती विभाग के सामान्य मजदूर श्रेणी वन के पद पर पदस्थ अधिकारी शहबाज अनवर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बताया कि सिंगरौली के मंडोली स्थित ग्राम निवासी नीरज कुमार साहू की भूमि को एनसीएल द्वारा वर्ष 2011 में जयंत परियोजना के लिए अधिग्रहित किया था। इसके एवज में नीरज को नौकरी दी जानी थी। नीरज ने सभी दस्तावेजों के साथ फाइल को जनशक्ति एवं भर्ती विभाग में जमा किया, लेकिन वहां पदस्थ सामान्य मजदूर श्रेणी वन के पद पर पदस्थ शहबाज अनवर द्वारा नीरज की फाइल को आगे नहीं बढय़ा जा रहा था। नीरज ने कुछ समय पूर्व शहबाज से मुलाकात की, तो फाइल आगे बढ़ाने के एवज में शहबाज ने नीरज से दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। मामले की शिकायत नीरज ने सीबीआई से की। शहबाज ने रिश्वत की रकम लेकर नीरज को शुक्रवार को कार्यालय बुलाया था। यह जानकारी भी नीरज ने सीबीआई को दी। शुक्रवार को सीबीआई की टीम सिंगरौली पहुंच गई। जैसे ही नीरज ने रिश्वत की रकम शहबाज को दी थी, तो टीम उसके कार्यालय में पहुंची और शहबाज को रंगे हाथ दबोच लिया।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।