मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महादेव इंडस्ट्रीज में बगैर अमानक,लालबानी के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
महादेव इंडस्ट्रीज में बगैर अमानक,लालबानी के खिलाफ मामला दर्ज
निरीक्षण के दौरान महादेव इंडस्ट्रीज में बगैर आयोडीन युक्त नमक पाए जाने पर नमक को किया गया सील, संचालक लालवानी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सागर । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अमरीश दुबे द्वारा पगारा रोड स्थित महादेव इंडस्ट्रीज पर कार्यवाही की गई।

श्री दुबे ने बताया कि कलेक्टर श्री आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और इसमें 6 क्विंटल 50 किलो से अधिक बगैर आयोडीन युक्त नमक पाया गया। इस नमक का उपयोग नमकीन बनाने में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नमक को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि महादेव इंडस्ट्रीज के संचालक श्री विशाल लालवानी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गजेंद्र ठाकुर✍️-9302303212

Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।