बीटीआईआरटी के बीटेक विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दोनों सेमेस्टर के परिणामों में बढ़ाया संस्थान का गौरव
AIML, साइबर सिक्योरिटी, CSE, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने हासिल किए उत्कृष्ट SGPA
सागर। बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT), सिरोंजा के बीटेक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने बेहतर SGPA हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया।
बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (AIML) शाखा का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस शाखा में तनिष्क श्रीवास्तव ने 8.62 SGPA के साथ प्रथम, रागिनी लोधी ने 8.29 के साथ द्वितीय और आभा दुबे ने 8.19 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर साइंस (CY) शाखा में दिव्यांशा मिश्रा 8.52 SGPA के साथ प्रथम, यामिनी विश्वकर्मा 8.43 के साथ द्वितीय और अनुपमा कुर्मी 7.81 SGPA के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। सिविल इंजीनियरिंग में प्रगति कुर्मी ने 8.38 SGPA के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। CSE शाखा में मनीषा चौरसिया 8.19 SGPA के साथ प्रथम रहीं, जबकि संस्कृति तिवारी और वर्षा विश्वकर्मा ने 8.05 SGPA के साथ संयुक्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में नीलेश कच्छी 8.00 SGPA के साथ प्रथम रहे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कृष्णा विश्वकर्मा ने 6.57 SGPA के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवेंद्र यादव ने 8.33 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। AIML शाखा में साक्षी जैन 8.33 SGPA के साथ प्रथम रहीं। CSE में नीतू जैन ने 8.21 SGPA हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कंप्यूटर साइंस साइबर सिक्योरिटी (CS-CS) में सिमरन शाह 8.17 SGPA के साथ प्रथम रहीं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भरत पटेल ने 7.25 SGPA के साथ प्रथम और सिविल इंजीनियरिंग में जयश्री राठौर ने 7.58 SGPA के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न शाखाओं के अन्य विद्यार्थियों ने भी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।
इस उपलब्धि पर बीटी ग्रुप के चेयरमैन संतोष जैन ‘घड़ी’ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


