मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

दिल्ली जीत के जश्न में जमकर थिरके जिला अध्यक्ष संग भाजपा कार्यकर्ता

By: Arjun Sagar•
दिल्ली जीत के जश्न में जमकर थिरके जिला अध्यक्ष संग भाजपा कार्यकर्ता
Sponsor Ad

दिल्ली जीत के जश्न में जमकर थिरके जिला अध्यक्ष संग भाजपा कार्यकर्ता

सागर। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को हटा कर और हरा कर अभिनंदनीय कार्य किया है जो स्वागत योग्य है। जिसकी खुशी सागर ही नहीं अपितु समूचे देश मे भी जमकर मनाई जा रही है दिल्ली का प्रचंड जनादेश पार्टी कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम का परिणाम है दिल्ली के चहुंमुखी विकास और स्थानीय लोगों के जीवन को उत्तम बनाने के लिए पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी, यह मोदी जी की गारंटी है विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका सुनिश्चित होगीयह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश के उपरांत सागर मे आयोजित कार्यक्रम मे कही


जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है इस जीत से मोदी जी ने सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का दिल भी जीता है कार्यकर्ताओं मैं अपार उत्साह इस बात का घोतक है दिल्ली चुनाव में पहुंचे जिले के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम मे सैकड़ों की संख्या भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता पं.दीन दयाल चौक स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समीप एकत्रित हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पं.दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात श्री तिवारी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहना कर प्रचंड जीत की बधाई दी प्रतिमा के समीप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व ढोल बाजों की धुन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ जमकर डांस किया!
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशवानी,जगन्नाथ गुरैया, पार्षद,पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।