मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा एक ऐसा संगठन हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं : यश अग्रवाल 

By: Arjun Sagar
भाजपा एक ऐसा संगठन हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं : यश अग्रवाल
Sponsor Ad

भाजपा एक ऐसा संगठन हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं : यश अग्रवाल 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर में नवमतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जैसीनगर द्वारा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें विशेष तौर से जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया। साथ ही सागर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई युवाओं को मंच प्रदान कर उनके सपनों का साकार किया है। भाजपा एक ऐसा संगठन हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं के लिए अवगत कराना है। ताकि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सके। 

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हमें इसी तरह से संगठन की रीति-नीतियों पर चलकर चुनाव में अहम भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का सबसे पहला पायदान हैं। यहीं से एक अनुशासित और आदर्शवादी कार्यकर्ता को उनके काम के आधार पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती है।

इस अवसर मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत, धीरज ठाकुर, अनिल श्रीवास्तव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु एवं नवमतदाता उपस्थित रहे।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।