मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक ने जिला अध्यक्ष पर हार का ठीकरा फोड़ा, जवाबतलब

By: Arjun Sagar•
भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक ने जिला अध्यक्ष पर हार का ठीकरा फोड़ा, जवाबतलब
Sponsor Ad

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक ने जिला अध्यक्ष पर हार का ठीकरा फोड़ा, जवाबतलब

सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सागर के बीना सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक महेश राय चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद महेश राय ने भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और संगठन के लोगों पर षडयंत्र करके चुनाव हराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष ने खुला घात और भितरघात किया, जिससे वह चुनाव हार गए। वहीं महेश के आरोपों को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लेकर नोटिस जारी किया है. राय.ने बीना में प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अपने लोगों की संगठन के पदों पर नियुक्ति कराई। जब यह नियुक्तियां संगठन में की जा रही थीं तो मैंने इनका विरोध किया था। ये लोग भविष्य में मेरे और भाजपा को नुकसान पहुंचाएंगे और वही हुआ। इन लोगों ने संगठन के महत्वपूर्ण पद पर होते हुए खुले आम विरोध किया और भितरघात किया।

महेश राय ने कहा कि गौरव सिरोठिया दिन में सागर रहते और रात में बीना आते थे। फिर परिवारों में जाकर भाजपा और महेश राय को हराने का काम करते थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और सीएम शिवराज सिंह चौहान को मैंने यह शिकायत पत्र लिखित में भेजा है। मैं अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग अगर भारतीय जनता पार्टी में रहेंगे तो पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम करेंगे और नुकसान पहुंचा है। हम जिले की आठ में से आठ सीट जीतते, लेकिन हमें उन्होंने हराया है। बहरहाल महेश के आरोपों पर भाजपा मीडिया सेल सागर के श्रीकांत जैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष से आठों विधानसभा क्षेत्र में भरपूर मेहनत की है।

बता दें बीना जिला अध्यक्ष का गृह नगर है और वही से भाजपा की सीट चली गयी जबकि अन्य सातों विधानसभा भाजपा जीती हैं।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।