मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौ’त, लोग बोले, तेज रफ्तार में था वाहन

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौ’त, लोग बोले, तेज रफ्तार में था वाहन
विज्ञापन (Advertisement)

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौ’त, लोग बोले-तेज रफ्तार में था वाहन

सागर। रहली में दीपावली पर्व से एक दिन पहले तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पीएम के लिए शव अस्पताल भेजा गया।

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रहली नगर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

सिर में चोट लगने मौत

घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू गौंड उम्र 19 साल निवासी तिनसी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। रहली पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।