मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

BJP में मतभेद की चर्चाओं पर बड़ा खुलासा, नरोत्तम मिश्रा का बयान आया सामने

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
BJP में मतभेद की चर्चाओं पर बड़ा खुलासा, नरोत्तम मिश्रा का बयान आया सामने

दतिया उपचुनाव के बाद फैली अफवाहों पर बोले नरोत्तम मिश्रा

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं पर नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातों को भ्रामक, असत्य और पूरी तरह निराधार बताया।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच पिछले 25 वर्षों से पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि उनके मन में आशुतोष तिवारी के प्रति हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है तथा दोनों के बीच कभी कोई कटुता नहीं रही। उन्होंने बताया कि उपचुनाव परिणाम के बाद भी दोनों की मुलाकात हमेशा की तरह आत्मीय माहौल में हुई।

उन्होंने आशुतोष तिवारी को भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वर्ष 2003 से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। उन्हें विश्वास है कि आशुतोष तिवारी संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम के बाद आशुतोष तिवारी ने किसी का नाम लेकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, जो उनके कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का परिचायक है।

नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई बयान, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।

उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।