मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का मामला दर्ज

By: Arjun Sagar
ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का मामला दर्ज
Sponsor Ad

ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का मामला दर्ज

दमोह।  मध्य प्रदेश। दमोह में ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधारशिला संस्था और मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अजय लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) और राज्य बाल सरंक्षण आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

गंभीर आरोप और जांच

मामला दो बच्चों को नियम विरुद्ध गोद लेने का है। एनसीपीसीआर और एससीपीआर की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डॉ. अजय लाल, जो इस समय पुलिस की पकड़ से बाहर है, पर बच्चों के मतान्तरण और दुर्व्यापार का आरोप है।

संस्थान की अनियमितताएं

आधारशिला संस्था स्पेशल चाइल्ड और बालिकाओं को बिना दस्तावेज के रख रही थी। जांच में पाया गया कि बच्चों के लिए बनाए गए कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा था। हिन्दू बच्चियों को ईसाई ग्रंथ पढ़ाए जा रहे थे और उनके मन को बदलने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने देर रात डॉ. अजय लाल और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि डॉ. अजय लाल विदेश भागने की फिराक में है, इसलिए पुलिस गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क में है।

अजय लाल पर कन्वर्जन के आरोप

अजय लाल और उसके परिवार पर पहले भी कन्वर्जन के आरोप लगते रहे हैं। हवाला के जरिए विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आई है। पुलिस ने डॉ. अजय लाल के बेटे अभिजीत लाल और संजीव लैंबर्ट पर भी जबरन मतान्तरण के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।