मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

खाद वितरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराईं जाएं मूलभूत सुविधाएं – कलेक्टर  संदीप जी. आर.

By: Arjun Sagar•
खाद वितरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराईं जाएं मूलभूत सुविधाएं – कलेक्टर  संदीप जी. आर.
Sponsor Ad

खाद वितरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराईं जाएं मूलभूत सुविधाएं – कलेक्टर  संदीप जी. आर.

सागर। कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिले में किसान भाई किसी भी प्रकार की चिंता न करें। उक्त अपील कलेक्टर  संदीप जी आर ने जिले के सभी किसान भाइयों से की है।
कलेक्टर  संदीप जी आर ने बताया कि सागर जिले में लगातार खाद, उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। सभी खाद वितरण केन्द्रों पर एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि खाद वितरण केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिसमें मुख्य रूप से पेयजल एवं धूप से बचने के लिए छांव की व्यवस्था की जावे। जरूरत के अनुसार खाद की लगातार आपूर्ति भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान भाई डीएपी के स्थान पर अन्य मौजूद उर्वरक खरीदें और उसका उपयोग करें अन्य उर्वरक भी उतने ही गुणकारी और लाभकारी है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।