मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

‘बस कोपरा बांध बन जाए…’ 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, परियोजना पूरी होते ही लेंगे राजनीति से संन्यास !

By: गजेंद्र ठाकुर•
‘बस कोपरा बांध बन जाए…’ 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, परियोजना पूरी होते ही लेंगे राजनीति से संन्यास !
Sponsor Ad

लगभग 11,700 किसानों को होगा सीधा लाभ, लगातार 9 बार रहली से विधायक चुने जा चुके हैं गोपाल भार्गव

सागर। कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद रहली विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। परियोजना से करीब 24,686 एकड़ जमीन में सिंचाई की क्षमता विकसित होगी। इसका सीधा फायदा क्षेत्र के लगभग 28 गांवों के 11,700 किसानों को मिलने का अनुमान है।

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से 20 से 25 हजार किसान परिवारों के जीवन में समृद्धि आएगी।

लगातार 9 चुनाव जीत चुके हैं गोपाल भार्गव

गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ विधायकों में उनकी गिनती होती है। प्रदेश सरकार में वे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अपने बयानों और राजनीतिक सक्रियता के चलते भार्गव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।