मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

नवीन आपराधिक अधिनियम-2023 विषय पर जागरुकता अभियान

By: Arjun Sagar•
नवीन आपराधिक अधिनियम-2023 विषय पर जागरुकता अभियान
Sponsor Ad

नवीन आपराधिक अधिनियम-2023 विषय पर जागरुकता अभियान

सागर। आज दिनाँक 02/07/24 को जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर द्वारा नवीन आपराधिक अधिनियम- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) विषय पर जागरुकता अभियान चलाया गया जिसके तार्तम्य में मेन बस स्टैण्ड के पास स्थित शासकीय स्वशासी स्नात्कोत्तर महिला महाविधालय सागर में विद्धयार्थियों में कानूनो में हुए संसोधन संबंधी जागरुकता का प्रचार किया गया। उक्त जागरुकता अभियान में  दिनेश कौशल, उप निदेशक जेएनपीए सागर, हिमांशु चौबे, उप पुलिस अधीक्षक जेएनपीए सागर, डॉ. आनन्द तिवारी, प्रिंसीपल शासकीय स्वशासी स्नात्कोत्तर महिला महाविधालय सागर,  रश्मि मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक, विनय मिश्रा, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति सागर, कपिल साहू, एडीपीओ जेएनपीए सागर, कपिल व्यास, एडीपीओ जेएनपीए सागर, निरी. उत्तमसिंह सिरसो, उनि.  आस्था जैन, सउनि रामनाथ यादव जेएनपीए सागर उपस्थित रहे।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।