मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अवैध शराब पर सागर पुलिस का शिकंजा, 15 आरोपी गिरफ्तार

By: गजेंद्र ठाकुर
अवैध शराब पर सागर पुलिस का शिकंजा, 15 आरोपी गिरफ्तार
Sponsor Ad

अवैध शराब पर सागर पुलिस का शिकंजा, 15 आरोपी गिरफ्तार

सागर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सागर पुलिस के विशेष अभियान में 61 सूचनाओं की तस्दीक कर 15 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 107.18 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹51,915 बताई गई है। पुलिस ने एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त शराब में 59.58 लीटर देशी, 24.60 लीटर विदेशी तथा 23 लीटर लाहन/कच्ची शराब/हाथ भट्टी की शराब शामिल है। पुलिस टीमों ने आमजन से मिली सूचनाओं के साथ अपने सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर भी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए मोबाइल नंबर 7701055235 जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।