मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पड़ोसी पर लगा आरोप, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा

By: Arjun Sagar
महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पड़ोसी पर लगा आरोप, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा
Sponsor Ad

महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पड़ोसी पर लगा आरोप, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा

दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाया गया है और आरोप पड़ोसी पर लगा है। पड़ोसी ने अपने सामने रहने वाली महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया है। जिला अस्पताल पहुंची महिला भारती लोधी (28) ने बताया कि उसके घर के सामने उसकी गिट्टी रखी हुई थी, जिसे हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले अन्नू जैन ने विवाद शुरू किया। उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला के साथ अस्पताल पहुंचे पति भागीरथ सिंह लोधी (30) के भी दोनों हाथ झुलस गए हैं। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले विवाद किया और फिर पेट्रोल डालकर पत्नी को आग लगा दी। बता दें कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन महिला की हालत नाजुक थी। इसलिए उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।