राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बने आशीष ऊषा अग्रवाल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दी हार्दिक बधाई
आशीष ऊषा अग्रवाल जी से मिला स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव विशेष, उनके अनुभव से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का मीडिया तंत्र और सशक्त होगा : रिशांक तिवारी
भाजपा की नई राष्ट्रीय संगठन टीम में महत्वपूर्ण दायित्व पाने वाले मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को भी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
सागर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा सोमवार को घोषित नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल जी को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दीं। आशीष ऊषा अग्रवाल वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
आशीष जी को मिले नवीन दायित्व पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि आशीष जी से मिला स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव विशेष रहा है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आशीष जी से हुई आत्मीय भेंट और संवाद के दौरान संगठन, मीडिया एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर मिली सीख ने उन्हें संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर ढंग से समझने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आशीष जी के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों को अधिक गंभीरता से निभाने और संगठन के कार्यों को निरंतर बेहतर करने की प्रेरणा भी मिली है।
रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रदेश में संगठन के मीडिया पक्ष को मजबूती देने में आशीष जी का लंबा अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और विषयों पर उनकी गहरी समझ संगठन के लिए महत्वपूर्ण रही है। अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से उनके इसी अनुभव का लाभ पार्टी के मीडिया तंत्र को और व्यापक रूप से मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष जी के अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का मीडिया तंत्र और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश से श्री लाल सिंह आर्य जी, श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी, श्रीमती कविता पाटीदार जी, श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं श्री बंशीलाल गुर्जर जी को महत्वपूर्ण पदों के नवीन दायित्व मिलने पर भी रिशांक तिवारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश के अनुभवी नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलना मध्यप्रदेश के साथ-साथ हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति को बेहतर ढंग से समझने तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में मिली इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से प्रदेश के संगठनात्मक अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक व्यापक भूमिका मिलेगी।
रिशांक तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा हम जैसे कार्यकर्ताओं को भी उनसे निरंतर सीखने और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहेगा।


