Skip to main content
ताज़ा खबर

अरुणोदय चौबे फिर काँग्रेस में बापस, कलमनाथ के समक्ष की बापसी 

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
अरुणोदय चौबे फिर काँग्रेस में बापस, कलमनाथ के समक्ष की बापसी

अरुणोदय चौबे फिर काँग्रेस में बापस, कलमनाथ के समक्ष की बापसी 

सागर। तमाम अटकलों के बाद जिले की खुरई सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे की कांग्रेस में वापसी हुई है। चौबे ने मंगलवार देर शाम भोपाल में कमलनाथ के बंगले पर फिर से पार्टी की पुनः सदस्यता ली। अरुणोदय चौबे ने करीब एक साल पहले कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था साथ ही उन्होंने कोई दल जाईन भी नही किया था।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सागर जिले के प्रभारी अवनीश भार्गव की मौजूदगी में उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अरुणोदय चौबे की घर वापसी से न केवल खुरई बल्कि पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। उनके इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी को पूरे जिले में मजबूती मिलेगी। सागर जिले की खुरई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे अरुणोदय चौबे की अब कांग्रेस से चुनाव लडने की संभावना बढ़ गई है। अरुणोदय चौबे और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह में तीन दफा विधानसभा चुनाव में आमना सामना हो चुका है। जहाँ एक बार चौबे और दो चुनाव भूपेंद्र सिंह ने जीते है।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ