मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP में फिर सड़क हादसा : यात्री बस पलटी, 11 लोग घायल इंदौर से आ रही थी बस

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
MP में फिर सड़क हादसा : यात्री बस पलटी, 11 लोग घायल इंदौर से आ रही थी बस
विज्ञापन (Advertisement)

MP में फिर सड़क हादसा : यात्री बस पलटी, 11 लोग घायल इंदौर से आ रही थी बस

टीकमगढ़। मंगलवार सुबह शहर के बड़ागांव रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग पर हुआ। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी और कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में टीकमगढ़ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि महाकाल कंपनी की बस सुबह गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं, टीकमगढ़ एसडीओ राहुल कटरे के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।