मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में घी पर प्रशासन की नजर: कृष्णा इंटरप्राइजेस से 36 जार जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजा

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में घी पर प्रशासन की नजर: कृष्णा इंटरप्राइजेस से 36 जार जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजा

सागर में घी पर प्रशासन की नजर: कृष्णा इंटरप्राइजेस से 36 जार जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजा

सागर। मध्य प्रदेश शासन के नियंत्रक (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) तथा सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन सागर के निर्देशों के परिपालन में जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा मल्लापुरा, तुलसीनगर वार्ड स्थित ‘कृष्णा इंटरप्राइजेस’ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म से ‘गोवर्धन प्योर काऊ घी’ (Gowardhan Pure Cow Ghee) का खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लिया गया तथा संदेह के आधार पर 500 ml के 36 जार (कुल 18 लीटर), अनुमानित कीमत ₹ 16,000/- को जप्त कर सील किया गया। जप्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजनों के स्वास्थ्य एवं जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध जिले में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों पर अधिनियम के तहत कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।