मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अधिवक्ता संघ ने लॉ विभाग में सीटें बढ़ाने और स्थानीय छात्रों को 25% आरक्षण देने की उठाई माँग

By: गजेंद्र ठाकुर•
अधिवक्ता संघ ने लॉ विभाग में सीटें बढ़ाने और स्थानीय छात्रों को 25% आरक्षण देने की उठाई माँग
Sponsor Ad

अधिवक्ता संघ ने लॉ विभाग में सीटें बढ़ाने और स्थानीय छात्रों को 25% आरक्षण देने की उठाई माँग

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने डॉ. सर हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे से सौजन्य मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा।ल

संघ के सचिव जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तू) ने प्रेस-विज्ञप्ति में बताया कि अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कुलपति से विधि शिक्षा और स्थानीय छात्रों के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संघ ने प्रमुख रूप से दो माँगें रखीं:

  1. सीटों में वृद्धि: लॉ डिपार्टमेंट में विधि छात्रों की दाखिला सीटों की संख्या बढ़ाई जाए।

  2. 25 प्रतिशत आरक्षण: विश्वविद्यालय में स्थानीय विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि इन माँगों पर सकारात्मक निर्णय होने से उन स्थानीय छात्रों को दाखिला मिल सकेगा, जो सीटों की कमी के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने आश्वस्त किया कि लॉ डिपार्टमेंट में सीटें बढ़ाने के साथ-साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की तर्ज पर स्थानीय छात्रों को आरक्षण दिलाने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ सागर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अंकलेश्वर दुबे, सचिव जितेन्द्र लखन राठौर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।