मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जनसुनवाई में हुई 170 आवेदनों पर कार्यवाही

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
जनसुनवाई में हुई 170 आवेदनों पर कार्यवाही
Sponsor Ad

जनसुनवाई में हुई 170 आवेदनों पर कार्यवाही

सागर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 170 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव,  सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।

राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 170 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।