मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही

By: Arjun Sagar
सागर में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही
Sponsor Ad

सागर में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही

सागर। आईपीएल मैचों के बीच सागर जिले सट्टे पर भी दांव लग रहे हैं इसी बीच बीना पुलिस ने सट्टा कारोबार पर कार्यवाई करते हुए बताया कि- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा अबैध जुआ, सट्टा, शराब, आपीएल सट्टा की रोकथाम हेतु लागातार निर्देश दिए जा रहे है। जिसके तारतम्य मे थाना बीना पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 30.03.2024 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई जो सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाप के पास राजीवगाँधी वार्ड मस्जिद के पास दिलीप उर्फ नावालिग पिता गोपाल अहिरवार निवासी गाँधी वार्ड बीना का अबैध रूप से मोबाईल से आईपीएल सट्टा खिला रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकडकर नाम पता पूछने के उपरान्त उसकी तलाशी ली गई जो आरोपी का मोबाईल चेक करने पर आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजाइँट्स एवं पंजाब किग्स का मैच चल रहा था। जो आरोपी से उक्त मैच खिलाने के संबंध मे बैध दस्तावेज चाहे जो न होना बताया। आरोपी से पूछताछ पर बताया कि वह नगद एवं ऑनलाईन पैसे लेकर सट्टा खिलाता है। जो तलाशी लेने पर नगर 4600 रूपये एवं ऑनलाईन 100434 रूपये मिले। नगद 4600 रूपये एवं मोबाइल ऑपो कंपनी का कीमती करीब 9 हजार रूपये का जप्त किया एवं 100434 रूपये फ्रीज कराकर अपराध धारा 4(क) सट्टा एक्ट का पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी बीना निरीक्षक विजय राजपूत, उनि रामदीन सिंह, 1496 यशवंत राजपूत, 1677 मुकुल शुक्ला, 1788 सतीश शर्मा, 1821 राहुल बरैया, 1598 गोपाल तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।