Skip to main content
ताज़ा खबर

सागर में 8 साल के बालक से आरोपी ने किया आप्रकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

रिपोर्ट: Admin Desk
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में 8 साल के बालक से आरोपी ने किया आप्रकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

सागर में 8 साल के बालक से आरोपी ने किया आप्रकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

सागर। जिले के नरयावली थाना से 8 वर्षीय बालक से आप्रकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आप्रकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि 29 जनवरी 26 को मैं अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। मैं अपने दोनों बच्चे 8 वर्ष और 10 वर्ष का उन्हें घर पर अकेला छोड़कर गई थी। उसी दिन दोपहर मेरे बड़े लड़के ने पड़ोसी के फोन से फोन कर बताया कि गांव का देशराज रावसाब यादव नहानी में घुसा है तब मेरे पति ने को बोला की तुम जल्दी घर जाओ थोड़ी देर बाद बेटे का फिर से फोन आया जिसमें उसने घटना के संबंध में कोई बात नहीं की, केवल उसने घर कब तक आ रहे हो पूछा था। जब रात करीब 9 बजे हम घर पहुंचे। तब दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। मेरा छोटा लड़का जमीन में नीचे उदास बैठा था। मैंने व मेरे पति ने उससे पूछा की क्या हो गया। उसने बताया कि आज दोपहर साढ़े बारह बजे आरोपी देशराज रावसाब आया था उस समय मैं घर में अकेला था। उसने मेरे और अपने कपड़े उतारे और मेरे साथ गलत काम करने लगा। मैंने चिल्लाया तो भाई आ गया। जो मुझे लेकर घर के अंदर आ गया और दरवाजे बदं कर लिए।

जानकारी मिलते ही मेरे पति ने सुबह देशराज रावसाब के घर वालों को सारी बात बताई तो उसके घर वाले बोले की हम उसको समझाएंगे तुम घर जाओं हम लोग घर आ गये थे। उसके तीन चार दिन बाद हम लोग खेत पर थे तो देशराज अपने खेत से हमे गालियां दे रहा था। मेरे पति ने उसके घर उसके बड़े भाई रामनरेश यादव को बताने गये तो उसने बोला कि हम समझा देंगे। उसके कुछ दिन बाद देशराज रावसाब यादव और उसके घर वाले मुझे राजीनामा के लिये दवाब बनाने लगे और हम लोगों को डराने धमकाने लगे। कह रहे थे कि तुमको जो दिखाये वह करो हमारा कुछ नहीं होगा। जिसकी शिकायत हम लोग ने 16 फरवरी 26 को सीडब्लूसी बाल समीति में की थी। जिसके बाद शनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में थाना प्रभारी कपिल कुमार लक्षकार ने बताया कि आप्रकृतिक कृत्य की रिपोर्ट लिखे जाने के कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी देशराज रावसाब यादव को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Ads1 / 4
A
लेखक

Admin Desk

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ