आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देशी-विदेशी एवं हाथभट्टी कच्ची मदिरा सहित 600 किलो महुआ लाहन जब्त
सागर। दिनांक 28/11/2026 को जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पांडेय के निर्देशानुसार खुरई क्षेत्र में अवैध मदिरा के संदिग्ध निर्माण एवं विक्रय स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त दल गठित कर दबिश कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई ग्राम सदलपुर के टड़ा एवं ग्राम झोलसी रोड के पास की गई।
कार्रवाई के दौरान ग्राम सदलपुर के टड़ा से कुल 19 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम झोलसी रोड के पास खेत से विदेशी मदिरा MD No. 1 रम के 40 पाव एवं देशी मदिरा प्लेन के 90 पाव बरामद किए गए। जप्तशुदा मदिरा की कुल अनुमानित कीमत ₹71,150/- है।
उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी बीना श्री शैलेन्द्र मार्को द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
समस्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी देवरी श्री मदन यादव, वृत्त प्रभारी खुरई सुश्री दीप्ति धुर्वे एवं आबकारी आरक्षक राजकमल सिंह तथा अंकिता उपस्थित रहे।


