मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

नशे की हालत में युवक चढ़ा DTR पर,स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान

By: Arjun Sagar
नशे की हालत में युवक चढ़ा DTR पर,स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान
Sponsor Ad

नशे की हालत में युवक चढ़ा DTR पर,स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान

सागर/रहली।  आज कल सस्ता नशा युवाओं पर इस कदर हावी है कि उनको अपने जान की भी परवाह नहीं होती बे नशे की हालत में कुछ भी करने लगते है एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सागर जिले के रहली से सामने आया है। जहां रहली नगर पालिका के अंतर्गत पटना ककरी में बन रहे सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के बन रहे औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाईन पर लगे DTR पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। गनीमत रही कि DTR की अर्थिंग के हल्के झटके से युवक DTR के चैनल पर ही बेहोश होकर लटक गया इतने लोगों ने उपकेंद्र सूचना देकर लाइट बंद कराई और सही सलामत उसको उतार लिया।जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि नजदीक ही बसे सपेरे आए दिन इस तरीके की हरकतें करके परेशान करते रहते है जिसके चलते आज थाना रहली में लिखित शिकायती आवेदन दिया है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।