मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चलती बाइक से गिरी महिला हुई मौत

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
चलती बाइक से गिरी महिला हुई मौत
Sponsor Ad

चलती बाइक से गिरी महिला हुई मौत

सागर के महराजपुर थाना क्षेत्र में चलती बाइक से महिला गिर गई। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी रैफर कर दिया गया। बीएमसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर जिले के ग्राम गुड़वारा निवासी हरिबाई पति रेर सिंह साहू उम्र 45 साल अपने बेटे सोनू के साथ बुधवार को बाइक से देवरी ननंद के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।

इसी दौरान महराजपुर के पास वह चलती बाइक से गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिन्हें राहगीरों की मदद से देवरी अस्पताल में भर्ती किया। जहां से डाक्टरों ने बीएमसी रैफर कर दिया। बीएमसी ले जाते समय रास्ते हरीबाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।