मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

SDM लिखी कार ने इको कार को मारी टक्कर 2 की मौत

By: Arjun Sagar•
SDM लिखी कार ने इको कार को मारी टक्कर 2 की मौत
Sponsor Ad

SDM लिखी कार ने इको कार को मारी टक्कर 2 की मौत

खरगोन। रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई।
5 लोग घायल हैं, जिनमें स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी शामिल है। हादसा रविवार सुबह 6.40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान रामलाल और शोभाराम के रूप में हुई है। कार डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। कार एक बारात का हिस्सा थी
सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो गाड़ी बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। घायल ड्राइवर का भी इलाज जारी है। हादसा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने जवाहर मार्ग के मोड पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खरगोन कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।