कलेक्टर ने किया स्वामी विवेकानंद अस्पताल का निरीक्षण

0
57

कलेक्टर ने किया स्वामी विवेकानंद अस्पताल का निरीक्षण

सागर –

    जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को  देखते हुए कलेक्टर दीपक सिंह ने  स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल का निरीक्षण किया।

    कलेक्टर सिंह ने स्वामी विवेकानंद अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात कहा कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके इसके मद्देनजर यह  निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अस्पताल को अधिकृत करके कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित करके इलाज प्रारंभ कराया जाएगा।

      स्वामी विवेकानंद अस्पताल में 100 बिस्तरों की व्यवस्था है।  विगत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के समय विश्वविद्यालय द्वारा जिला प्रशासन को अस्पताल उपलब्ध कराया गया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here